G-2ZRQFBY4VZ

दयाल फाउंडेशन की चौथी कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथी ऑनलाइन कविता वाचन प्रतियोगिता के परिणाम हिंदी दिवस के अवसर पर घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में देश के 8 राज्यों से 72 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी।
​प्रतियोगिता के परिणाम:
​कक्षा 3 से 5 वर्ग: भिवानी की योशिका यादव ने पहला, ऊना की काशवी राणा ने दूसरा, भिवानी की अक्षरा ने तीसरा, पश्चिम बंगाल की दीपान्विता माजी ने चौथा और महाराष्ट्र के ध्रुव मोवाक ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
​कक्षा 6 से 8 वर्ग: भिवानी के शौर्य पहले, भिवानी की नियति दूसरे, महाराष्ट्र की अनाया आशीष जानू तीसरे, ऊना की याविका चौथे और ऊना के आरव सिंह हीर पांचवें स्थान पर रहे।
​कक्षा 9 से 12 वर्ग: ऊना की राधिका कपिला ने प्रथम, मध्य प्रदेश की प्राची साहू ने द्वितीय, पलवल की वेदवती ने तृतीय, ऊना की कोमल शर्मा ने चतुर्थ और पलवल की संध्या ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
​संस्था के अध्यक्ष प्रभु दयाल हंस ने सभी विजेता बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में अपनी भाषा के प्रति रुचि और मंच पर बोलने का हौसला बढ़ता है।
​प्रतियोगिता के समन्वयक अनुज चौहान ने बताया कि सभी विजेताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रतियोगिता का पूरा विवरण संस्था की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top