दयाल फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल के तहत राजकीय विद्यालयों के 20 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, रजिस्टर, पैन, ज्योमेट्री बॉक्स, कलर किट आदि वितरित की गई। यह कार्यक्रम संस्था के संस्थापक सदस्य कनिष्ठ अभियंता सुरेश सोरोत की सुपुत्री धनिष्ठा सोरोत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन दयाल पुस्तकालय में किया गया, जहाँ विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षकों को आमंत्रित कर शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रभुदयाल हंस, उपाध्यक्ष गोपाल मास्टर जी, सावंत सैनी, संस्थापक सदस्य चेतराम जी, अनुज चौहान, शैलेश कुमार, खेमचंद, वीर सिंह, नितेश सैनी, बिशन कुमार, कैलाश पांचाल, योगेश सोरोत, बलराम बंसल, रणधीर सिंह, हुकम सिंह, महेश बघेल, रतन सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक अनुज चौहान जी ने बताया कि संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को लाभान्वित करने का प्रयास करती है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह, कविता वाचन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, शैक्षणिक सामग्री वितरण आदि गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस अवसर पर दयाल फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को इस प्रकार समाज सेवा से जोड़ना अत्यंत प्रेरणादायक है। इससे न केवल जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। दयाल फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंच रहा है।
