G-2ZRQFBY4VZ

होडल में दयाल पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 74 विद्यार्थियों ने लिया भाग

दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित दयाल पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 74 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष मलिक (सेवानिवृत्त प्रवक्ता, राजनीति विज्ञान) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गणपत (शिक्षाविद, फरीदाबाद), विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश कुमार (नवजीवन ब्लड बैंक, जैन असली शिकंजी, होडल) उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में चित्रकार कुमारी संजोली अरोड़ा (फरीदाबाद), पवन पागल (पलवल) तथा चेतन भारती (होडल) शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन दयाल फाउंडेशन के संरक्षक अनुज चौहान द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद गणपत अरोड़ा ने चित्रकला से जुड़ने पर विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की।निर्णायक की भूमिका निभा रही संजोली अरोड़ा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से समाज से जुड़े हुए मुद्दों और रंगों के संयोजन पर काम करने का आह्वान किया। चित्रकार पवन पागल ने वर्तमान समय में कलाओं से मोह भंग होने की स्थिति पर चिंता जताई और इस तरह के आयोजनों का महत्व समझाया।इस अवसर पर शिक्षक चेतराम, नितेश सैनी, वीर सिंह, खेमचंद, सावंत सैनी, राजकुमार हंस, प्रीतपाल सिंह, बालमुकुंद सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top